तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पूजनीय और पवित्र माना जाता है। साथ ही, इससे नकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है। ऐसे में किसी भी परेशानी के आने से पहले तुलसी में ये 4 संकेत दिखाई देते हैं।
अगर आपके घर में लगाया गया तुलसी का पौधा बिना किसी कारण सूख रहा है, तो यह बुरा समय शुरु होने का संकेत हो सकता है।
तुलसी के पत्ते में अचानक बदलाव हो, तो इसे सही नहीं माना जाता है। यह जीवन में आने वाली परेशानियों की ओर इशारा करता है।
अगर आपके तुलसी के पौधे में बार-बार कीड़े लग जा रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। साथ ही, यह परेशानियों के आने का संकेत हो सकता है।
तुलसी के पौधे की अचानक टहनियां टूटने लगे, तो यह निकट भविष्य में लड़ाई-झगड़े और नुकसान का संकेत हो सकता है।
अगर तुलसी के पौधे में ये 4 संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो इससे निकट भविष्य में आर्थिक समस्याओं और लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आपको तुलसी के पौधे में ये सब संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसे में इसकी देखभाल करना शुभ परिणाम दे सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com