सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। तुलसी का पूजन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे का पूजन नियम से होता है उस घर में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ लाभकारी उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से सभी संकट दूर होते हैं।
वास्तु नियम के अनुसार, यदि आप या आपके घर वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सूखी तुलसी की जड़ घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।
वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि जो इंसान ऐसा करता है, उसके घर या घर वालों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि जो इंसान ऐसा करता है, उसके घर या घर वालों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
ऐसी मान्यता है कि यदि मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांध दें, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में नहीं होता है। वास्तु दोष दूर होता है।
ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आंगन में सुख-शांति बनी रहती है। घर में हमेशा धन-दौलत रहती है।
यह उपाय करने के लिए सूखी तुलसी की जड़ लेकर एक लाल कपड़े में चावल के साथ बांध लें। इसके बाद जड़ और बाकी चीजों को लाल रंग के कलावे में लपेटकर द्वार पर बांध दें।