15 जनवरी तक रोजाना करें यह 1 काम, दरिद्रता भी टेकेगी घुटने


By Shivansh Shekhar18, Dec 2023 06:00 PMnaidunia.com

धनु की संक्रांति

धनु राशि की संक्रांति होने के कारण 16 दिसंबर को गुरु और सूर्य अस्त हो चुके हैं। इसके साथ ही एक महीने तक खरमास की शुरुआत हो चुकी है।

मकर संक्रांति पर खत्म

अब यह नए साल में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खत्म हो जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक नए साल में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व शतभिषा नक्षत्र और वरियान योग में मनाएंगे।

होगा लाभकारी सिद्ध

इस बार मकर संक्रांति अच्छे नक्षत्र और अच्छे योग में पड़ने से श्रद्धालुओं के लिए बेहद ही खास होने वाला है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

धार्मिक कार्य होंगे

भले ही खरमास में शुभ कार्यों पर रोक लगी रहती हैं लेकिन धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि इस महीने भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उन्हें देवी तुलसी अति प्रिय हैं।

तुलसी पूजा शुभ

ऐसे में इस समय तुलसी पूजा करना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग दरिद्रता से जूझ रहे हैं उन्हें तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।

तुलसी पूजा शुभ

ऐसे में इस समय तुलसी पूजा करना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग दरिद्रता से जूझ रहे हैं उन्हें तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।

इस दिन न छुएं

आपको नियम के साथ तुलसी की पूजा करनी है और इस बात का खास ध्यान रखना है कि मंगलवार, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी की पूजा न करें।

मिलेंगे शुभ फल

ऐसा माना जाता है कि इस समय यह करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के ऊपर अपनी कृपा करते हैं। इस समय आपके दुख भी दूर होंगे।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बनना है करोड़पति? सुबह करें ये 5 काम