कार्तिक माह में तुलसी पूजा का खास महत्व होता है। तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजें रखने से व्यक्ति की बरकत हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में।
तुलसी के पौधे पर शाम को मिट्टी का दीपक जलाएं और लाल चुनरी चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन में दरिद्रता दूर होती है।
देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है। तुलसी के पास शालिग्राम रखना बेहद शुभ होता है। शालिग्राम को तुलसी के पौधे के पास रखने से पूजा का पूरा लाभ मिलता है।
मनी प्लांट को तुलसी के पौधे के पास लगाने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। मनी प्लांट को संबंध वैसे भी धन से माना गया है। यह जितना ही फलता- फूलता है, व्यक्ति उतनी ही तरक्की करता है।
शमी का पौधा तुलसी के पास लगाना बेहद कल्याणकारी होता है। ऐसा करने से शनि का दुष्प्रभाव कम होने लगता है।
पीतल के बर्तन को तुलसी के पौधे के पास रखने से भी जीवन में खुशियां बढ़ने लगती है। ऐसे में पीतल के बर्तन में तुलसी जी के पास कुछ खान के चीजें अवश्य ही रख दें।
तुलसी के पास शमी का पौधा रखने से शनिदेव का दुष्प्रभाव शीघ्र कम होने लगता है। साथ ही, इस उपाय से साढ़े साती से छुटकारा भी मिलता है।
तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। तुलसी के पास दीपक जलाने से घर की बाधाएं दूर होता है।