तुलसी की पत्तियों को भगवान विष्णु को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन कई बार तुलसी की पत्ते तोड़ते समय कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी के समान माना जाता है। इसलिए बिना स्नान किए पत्तियों को नहीं छूना चाहिए। हमेशा स्वच्छ होकर ही पत्तियों को छुएं।
तुलसी की पत्तियों को एकादशी, रविवार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपको जरूरत है, तो एक दिन पहले तोड़कर रख सकते हैं।
तुलसी की पत्ती तोड़ते समय हमेशा एक-एक पत्ती ही तोड़नी चाहिए। कभी भी एक साथ या फिर पूरी डंठल न तोड़े।
तुलसी की पत्तियों को कभी भी नाखून के द्वारा नहीं तोड़ना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।