अधिकतर लोग रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे कोई न कोई चीज रखकर सोते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को तकिए के नीचे रखने से अशुभ परिणाम मिलते हैं।
तकिए के नीचे पर्स रखकर सोने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। मां लक्ष्मी का स्थान तिजोरी में होता है। ऐसा करने पर बेफिजूल के खर्चे बढ़ने लगते हैं।
तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उससे निकलने वाली तरंगे व्यक्ति के दिमाग और हृदय पर प्रभाव डालती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन की शांति भंग होती है।
तकिए के पास या फिर सिरहाने के पास पानी रखकर सोने से व्यक्ति तनाव से ग्रस्त हो जाता है। इससे किसी भी काम में ध्यान न लगने की समस्या उत्पन्न होती है।
सिरहाने किताबें रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। अखबार, किताबें, मैगजीन बुध ग्रह से संबंधित होते हैं। जिसके कारण आपके बुध पर प्रभाव पड़ता है।