कुछ लोगों के खूब रिश्ते आते हैं, लेकिन अनेक कारणों के चलते विवाह में देरी हो जाती है। आज तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से शादी जल्दी हो सकती है।
विवाह में देरी हो रही है तो रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और विवाह में आने वाली तमाम बाधाएं दूर हो जाएंगी।
तुलसी के पौधे के पास कपूर जलाएं और उसके धुएं से धूप दें। इस उपाय को करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ होता है।
विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी के पास दीपक जलाएं। ऐसा नियमित तौर पर करेंगे तो जीवन में सकारात्मकता आएगी।
तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसके सामने खड़े होकर ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने के बाद परिक्रमा लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली का विवाह दोष दूर हो जाता है।
सुबह के समय आप तुलसी के पत्ते का सेवन भी कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से करना संभव नहीं है।
विवाह में देरी के लिए तुलसी से जुड़े उपाय आप अपना सकते हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ