माघ मास में आने वाली अमावस्या को ही मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का खास महत्व माना जाता है।
इस साल मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग उपाय करने के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।
मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आइए तुलसी से जुड़े कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जान लेते हैं।
अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं। मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी वास करती हैं और तुलसी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।
तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ाने के साथ ही कच्चा दूध भी अर्पित करें। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच भी सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
अमावस्या के दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते या जड़ अर्पित करें। इस उपाय को अपनाने के बाद धन लाभ के रास्ते भी खुल जाते हैं।
मौनी अमावस्या पर तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहेगी। इसके साथ ही, धन के भंडार भी खाली नहीं होंगे।