सावन का महीना खत्म होने में महज दो दिन का समय बाकी है। 30 अगस्त को सावन खत्म हो रहा है। तुलसी के उपाय करने से व्यक्ति की धन से जुड़ी परेशानी दूर हो जाती है।
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। आज बात कर रहे हैं कि सावन खत्म होने से पहले आपको तुलसी के पौधे से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी वास करती हैं। इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, धन में बढ़ोतरी भी होती है।
तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके अलावा, घर में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है। इस पौधे को हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा बेहद पवित्र होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे अपवित्र स्थिति में न छुएं। अगर ऐसा किया जाता है तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
तुलसी के पौधे के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। पौधे के पास वाली जगह पर गंदगी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।
तुलसी के पौधे में नियमित जल देने से देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। ज्योतिष के मुताबिक, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी में जल जरूर डालें।