ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को महत्वपूर्ण माना है। मान्यता हैं कि साल के आखिरी गुरुवार को घर में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक संकट दूर होता है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। तुलसी जी श्रीहरि को सबसे प्रिय है। गुरुवार के दिन तुलसी जी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मान्यता है तुलसी का पौधा यदि सही महीने और तिथि में लगाया जाए तो घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।
कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
रविवार और एकादशी के दिन तुलसी का पौधा छूना पाप माना गया है। वहीं रविवार के दिन जल भी अर्पित न करें।
सोमवार को थोड़े से गेहूं में 11 पत्ते तुलसी और 2 दाने केसर के डाल कर पिसवा लें। बाद में इस आटे को संपूर्ण आटे में मिला लें। इस उपाय से आपका सौभाग्य बढ़ने लगेगा।
अगर लगातार काम बिगड़ रहे हैं तो आपके घर में श्यामा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। वहीं शाम के शाम तुलसी के पौधे के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।