हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना गया है। यह पौधा हर घर में होता है और इसकी पूजा की जाती है। तुलसी में रोजाना जल देने से घर में खुशहाली आती है।
तुलसी में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। इसकी पूजा विधि-विधान से करने पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से धन की प्राप्ति होती है। इससे जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे।
तुलसी के पौधे के पास रोजाना शाम में घी का दीपक जलाएं और पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
वहीं, तुलसी के पौधे के पास हमेशा साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी अपवित्र हाथों से पौधे को न छुएं।
तुलसी के पौधे में रोज जल देने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि, ध्यान रहे रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल न दें।
वहीं, तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ मानी गई हैं। सही दिशा में पौधा लगाने से मनचाहे फल प्राप्त होते हैं।
तुलसी का नया पौधा लगाने के लिए सावन का महीना बहुत शुभ माना गया है। इस महीने में तुलसी का पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com