घर के मुख्य द्वार पर हल्दी-केसर का तिलक लगाने से क्या होता है?


By Sahil09, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

मेन गेट पर लगाएं तिलक

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके तिलक लगाएंगे तो जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।

हल्दी और केसर का इस्तेमाल करें

घर के मेन गेट पर हल्दी-केसर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इसे दरवाजे के बीच में या ऊपर किसी भी जगह पर लगा सकते हैं।

नकारात्मकता का होगा नाश

सुबह के समय मेन गेट पर हल्दी-केसर का तिलक लगाना शुभ होता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

सुख-शांति बढेगी

मुख्य द्वार पर केसर और हल्दी का तिलक लगाने से घर की सुख-शांति बढ़ती है। इसके अलावा, जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

रिश्तों में आएगी मधुरता

मेन गेट पर केसर और हल्दी का तिलक लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है। पार्टनर के बीच चल रहे लड़ाई-झगड़े भी शांत हो जाते हैं।

घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

जिन लोगों के घर का माहौल नकारात्मकता से भर गया है, उन्हें मेन गेट पर हल्दी-चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

किस्मत का मिलेगा साथ

घर के मेन गेट पर हल्दी और चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। वहीं, किस्मत की बदौलत हर कार्य में सफलता मिलती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि घर के मेन गेट पर तिलक लगाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पर्स में क्या रखने से पैसा बढ़ता है?