आज के समय में खराब-खानपान के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की परेशानी देखने को मिल रही है। कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होने पर यह नसों में जमा हो जाता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कीचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी मदद से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलता है। आज हम आपको ऐसी ही पीली चीज के बारे में बताएंगे, जिसे खाली पेट पीने से पेट में जमा कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद मिलेगी।
जी हां, हम बात कर रहें हैं हल्दी की। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद करते हैं।
इसके लिए रोजाना सुबह गुनगुना पानी एक चुटकी हल्दी डालकर पीजिए। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हल्दी का पानी कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं। यह सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
हल्दी के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
हल्दी वाला पानी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार है।
हल्दी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर की मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को घटाता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com