टीवी की इन एक्ट्रेसेज की फिटनेस देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा


By Sahil08, Feb 2024 05:43 PMnaidunia.com

फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेस है, जो फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं, इनकी खूबसूरती देखकर उम्र का अंदाजा लगाना भी बेहद मुश्किल है।

श्वेता तिवारी

टीवी से लेकर फिल्मों में श्वेता तिवारी ने काम किया है। 43 साल की उम्र में भी श्वेता फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

करिश्मा तन्ना

इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। उनकी उम्र 40 साल है और वह टीवी सीरियल समेत वेब शोज में काम कर चुकी हैं।

कविता कौशिक

बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली कविता कौशिक किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 42 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को अच्छे से मेंटेन किया है।

शिल्पा शिंदे

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को पॉपुलैरिटी ‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिली। एक्ट्रेस रियलिटी शोज बिग बॉस 11 की विनर भी बनीं और उनकी उम्र 46 साल हैं।

शमा सिकंदर

सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली शमा सिकंदर भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनकी उम्र 42 साल है, जिसका अंदाजा उन्हें देखकर नहीं लगाया जा सकता है।

उर्वशी ढोलकिया

टीवी की कोमोलिका के नाम से मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की उम्र 44 साल हैं। खैर, उनकी खूबसूरती देखकर इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं चलता है।

अनीता हसनंदानी

टीवी के कई पॉपुलर शोज में अनीता हसनंदानी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की उम्र 42 साल है, लेकिन वह आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नम्रता सेठ ने वेब शोज से कमाई पॉपुलैरिटी