धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर शरीर का अंग फड़कता है, तो इसके कुछ शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं।
आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों का फड़कना बेहद ही शुभ माना जाता है और किन बातों की ओर ये इशारे करते हैं।
अगर आपकी दाई आंख फड़क रही है, तो इस बात की ओर इशारा है कि जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।
मान्यताओं के अनुसार अगर स्त्री की बाईं आंख फड़क रही है, तो इसका मतलब है कि विवाह का योग बन सकता है।
अगर किसी व्यक्ति का माथा फड़क रहा है, तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
मान्यताओं के अनुसार हथेली का फड़फड़ाना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही धन प्राप्त हो सकती है।
अगर आपका बाया कंधा फड़क रहा है, तो आपको जल्दी की कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।