संनतान धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र में करियर में तरक्की और सफलता के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वास्तु शास्त्र में ऑफिस डेस्क को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं आइए जानते है कि डेस्क पर किन चीजों को रखना चाहिए।
अगर काम करते समय मानसिक शांति चाहते है, तो डेस्क पर भगवान बुद्ध की मूर्ति रखें।
वास्तु के अनुसार अगर ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल धातु रखें, तो कोई भी बाधा नहीं आएगी और रुके हुए काम भी सफल होने लगते हैं।
करियर में तरक्की पाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा जरूरी है, इसलिए ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रख सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस डेस्क पर धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से धन में बरकत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार करियर में सफलता के लिए ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ रखना चाहिए।