कोलेस्ट्रॉल शरीर से जुड़ी हुई एक गंभीर समस्या है। नसों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल से जुड़ी परेशानियां होने लगती है।
शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते है। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल, जो शरीर के लिए अच्छा होता है। वहीं दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकलने के लिए आप डाइट में इन दो पीली चीजों को शामिल कर सकते हैं। इन पीली चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
अनानास में एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और विटामिन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकलने में मददगार साबित होता है।
अनानास खाने से कोलेस्ट्रॉल, तो कंट्रोल में रहता ही है इसके अलावा दिल से जुड़ी समस्याएं भी कोसों दूर रहती है। अनानास का सेवन जूस के रूप में भी किया जा सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकल फेंकने के लिए पपीता भी फायदेमंद होता है। पपीते का सेवन कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए रामबाण होता है।
पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पपीते का सेवन करें।
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से अगर जूझ रहे है, तो इन फलों का सेवन करें। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ