हमारे शरीर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक आंत है। आंतों का काम भोजन को पचाना होता है। जब आंत अपना कार्य सही से नहीं कर पाती है तो शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं।
आंत का काम प्रभावित होने की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इस वजह से जरूरी है कि आपको आंतों की कमजोरी के लक्षण पता हो।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंतों की कमजोरी के चलते मल ऑयली या दुर्गंधयुक्त हो जाता है। यह लक्षण नजर आने पर आंत की सेहत का ध्यान रखना शुरू कर दें।
बता दें कि आंतों के कमजोर होने पर शरीर में थकान रहने लगती है। आमतौर पर कभी-कभी शरीर में थकान महसूस होना सामान्य है, लेकिन ऐसा रोजाना होना बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है।
शरीर में हमेशा कमजोरी महसूस होने का मतलब भी है कि आपकी आंत कमजोर हो गई है। ऐसी स्थिति में आंतों की कमजोरी के इन लक्षणों से बचें।
यदि आपको भूख नहीं लगती है तो यह आंतों की कमजोरी का एक मुख्य लक्षण है। दरअसल, आंत सही से काम नहीं करती है तो व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो जाता है।
ये दोनों ही आंतों की कमजोरी के अहम लक्षण है। यदि ब्लोटिंग और डायरिया की परेशानी शरीर में महसूस होती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
यह जानकारी आपको सूचित करने के उद्देश्य से दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने आंतों की कमजोरी के लक्षणों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ