Bigg Boss 17 विनर मुनव्वर फारूकी से जुड़ी रोचक बातें जानें


By Sahil29, Jan 2024 11:32 AMnaidunia.com

बिग बॉस 17 विनर

टीवी के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का फिनाले हो गया है। शो के विजेता की ट्रॉफी स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम कर ली है।

मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 के विनर बनने के बाद से ही मुनव्वर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। आज बात उनसे जुड़ी कुछ रोचक जानकारी को लेकर कर रहे हैं।

घर हो गया था बर्बाद

साल 2022 में हुए गुजरात दंगों में मुनव्वर फारूकी का घर बर्बाद हो गया था। खैर, इस बारे में मुनव्वर बेहद कम बात करते हैं।

दंगों के बाद मुंबई आए मुनव्वर

गुजरात दंगों के बाद मुनव्वर अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आ गए थे। इसके बाद उन्होंने जीवन के कई उतार-चढ़ाव का सामना किया।

ग्राफिक डिजाइनर

स्टैंड अप कॉमेडियन बनने से पहले मुंबई में रहकर मुनव्वर फारूकी ने ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर भी काम किया था।

सेल्समेन का कर चुके हैं काम

परिवार की जिम्मेदारियों को उठाने के लिए मुनव्वर फारूकी बर्तन की दुकान में सेल्समेन का काम भी कर चुके हैं।

शादी के 3 साल बाद तलाक

मुनव्वर फारूकी की पहली शादी बिग बॉस हाउस में भी चर्चा का हिस्सा रहीं। बता दें कि साल 2017 में मुनव्वर की शादी हुई और 3 साल बाद उनका तलाक हो गया।

लॉक अप के विनर

कंगना रनौत का शो लॉक अप भी खूब चर्चा में रहा था। इस शो में कंटेस्टेंट जीवन से जुड़े कई राजों का खुलासा भी करते हैं। खास बात है कि इसकी ट्रॉफी भी मुनव्वर ने जीती थी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फाइटर के बाद अब इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन