घर में पौधे लगाना सकारात्मकता का प्रतीक होता है। आइए जानते है किन पौधों को घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।
कुछ पौधों को घर में अंदर या बाहर कहीं भी लगाते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है।
घर में फुलवारी या छोटा बगीचा हर किसी को लगाना पसंद होता है। खूबसूरत और सुगंधित फूलों की महक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह खुशबू सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है।
वास्तु में कई ऐसे पौधे का वर्णन है, जिसे घर में लगाना बेहद अशुभ होता है। यदि घर में आप नकारात्मक पौधे लगाते है तो यह मौत का निमंत्रण देने जैसा भी होता है।
घर के आसपास या अंदर किसी भी कांटेदार पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
गुलाब भी एक कांटेदार पौधा होता हैं, लेकिन इसे घर में लगाया जा सकता है। गुलाब के फूल को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाना शुभ माना गया है।
मेहंदी के पौधे को घर के आसपास लगाने से परिवार के लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार भी इस पौधे को घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए।
घर के आसपास कपास, खजूर, पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। पीपल का पेड़ शुभ होने के बावजूद भी घर के पास नहीं लगाना चाहिए। साथ ही, इमली का पेड़ भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए।