वास्तु शास्त्र में पौधे रखने का खास महत्व बताया गया है। घर में लगाने के लिए कुछ पौधों को अशुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
कुछ लोग घर के अंदर कांटेदार पौधे लगाने की भूल कर देते हैं। इस एक गलती का बुरा असर आपके रिश्तों और घर के सकारात्मक माहौल पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि इंसान को खजूर का पेड़ अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो यह पेड़ दिखने में सुंदर होता है, लेकिन इसे लगाने से परिवार के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।
इस पेड़ को घर में लगाना भी अशुभ होता है। इमली के पेड़ को लगाने से नकारात्मकता प्रवेश करती है। इतना ही नहीं, घर के अंदर हमेशा डर का माहौल बना रहता है।
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को शुभ वृक्ष में से एक माना जाता है। खैर, घर के अंदर इस पेड़ को लगाने की सख्त मनाही भी होती है। अगर घर के किसी कोने में पीपल का पौधा उग आता है तो उसे उखाड़ फेंक देना चाहिए।
घर के अंदर किसी भी सूखे पौधे को रखना शुभ नहीं माना जाता है। यदि कोई पौधा सूख जाता है तो समय रहते इसे बदल लें या घर से बाहर कर दें।
वास्तु शास्त्र की मानें तो सूखे पौधों के घर में रखने से उदासी का माहौल बना रहता है। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी सूखे पेड़-पौधों को हटा देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर अशुभ पौधों को रखने से कंगाली आने का खतरा बना रहता है। इस वजह से पौधों से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखा जाता है।