राशि के मुताबिक दिवाली पर करें ये उपाय, सालभर भरा रहेगा धन का भंडार


By Arbaaj09, Nov 2023 01:16 PMnaidunia.com

दिवाली 2023

अगर सालभर पैसों की तंगी से बचना चाहते है, तो दिवाली के दिन राशि के मुताबिक उपाय को कर लें।

मिथुन राशि

दिवाली वाले दिन मिथुन राशि के जातक चावल और हरी सब्जियों का दान करें। ऐसा करने से धन का भंडार भरा रहेगा।

वृषभ राशि

दिवाली के दिन वृषभ राशि वाले लोग जल से भरा हुआ मटका किसी गरीब जरूरतमंद को दान करें। इनका आना वाला साल शुभ रहेगा।

कन्या राशि

इस दिन कन्या राशि के जातक काले कपड़े में 12 बादाम के दानों को बांधकर किसी अंधेरी जगह पर रख लें। दिवाली पर ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि

मान्यताओं के अनुसार दिवाली वाले दिन सिंह राशि वाले शक्कर और चावल का दान करें। इसके अलावा गाय माता की सेव भी कर सकते है।

मकर राशि

दिवाली के दिन मकर राशि के जातक लाल रंग की पोटली में गोमती चक्र में बांधकर लक्ष्मी पूजन के स्थल पर रख लें।

धनु राशि

इस राशि के लोग दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही गरीबों को खाना खिलाएं।

मीन राशि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली वाले दिन मीन राशि के जातकों को शक्कर और चावल का दान करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Diwali 2023: इन लोगों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, पैसों की करती हैं बारिश