वास्तु के नियमों का पालन करने से व्यापार में मन मुताबिक लाभ होता है। आइए व्यापार से जुड़े वास्तु के उपाय को जानते है।
अगर काफी कोशिशों के बाद भी आपको व्यापार में लाभ नही मिल रहा है तो वास्तु के इन उपायों को एक बार जरूर आजमा लें।
कारोबार में उन्नति पाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही घर में पूजा स्थल पर हर शुक्रवार के दिन घी के 9 दीपक जलाएं।
व्यापार में लाभ के लिए जरूरी है कि दुकान के मंदिर की दिशा सही हो। वास्तु के अनुसार दुकान के मंदिर को उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
यदि आप व्यापार में समस्याओं का सामना कर रहे है तो छोटे बच्चों को खिलौने भेंट करें। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है।
दुकान के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का बनाना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए मुख्य द्वार पर व्यापार में लाभ के लिए स्वास्तिक जरूर बनाएं।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार या दुकान के मुख्य द्वार पर धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं।