गर्मी के मौसम में लोग घर में पानी का घड़ा रखना भी बेहद पसंद करते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार पानी का घड़ा आपको किस जगह पर रखना चाहिए।
मिट्टी से बना पानी का घड़ा गर्मी के मौसम में पानी को शीतल बनाए रखता हैं और घड़े का पानी पीने से आपके शरीर को भी कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
वास्तु के मुताबिक घर में घड़ा रखने से ग्रह मजबूत होने के साथ-साथ धन और इज्जत में भी बढ़ोतरी होती हैं। वहीं अगर घड़े वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाए तो इसके और भी फायदे होते हैं।
मिट्टी से बने घड़े को घर में हमेशा उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। माना जाता हैं कि इस दिशा में वरुण देव के साथ-साथ भगवान कुबेर भी वास करते हैं।
उत्तर दिशा में घड़ा रखने से भगवान कुबेर और वरुण देवता की कृपा आप पर बनी रहती हैं और धन-दौलत की भी कभी कमी नहीं होती हैं।
नए घड़े को प्रयोग करने से पहले अच्छे से उसे पानी से साफ कर लें और उसमें साफ पानी भरने के बाद सबसे पहले किसी कन्या को इसका जल पिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती हैं।
वास्तु के मुताबिक कभी भी घड़े को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बैठे बुध और चंद्रमा ग्रह आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने बिजनेस या नौकरी में बढ़ोतरी चाहते हैं तो मिट्टी के घड़े में रखे पानी के पास में रोज कपूर और दीपक जलाएं।