धन न टिकने की घर में कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं घर में पैसों की बारिश करने के उपायों के बारे में।
अगर घर में वास्तु दोष या ग्रह दोष हो तो पैसे नहीं टिकते हैं। हर पूर्णिमा के दिन पीपल को जल देने से और मां लक्ष्मी मंत्र की माला का जाप करने से धीरे-धीरे आपके घर में धन टिकने लगता हैं।
घर में पूजा स्थान पर रखें देवताओं का मुख उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। ऐसा न होने पर घर में मां लक्ष्मी का ठहराव नहीं रहता हैं।
पूजा करते समय घर में रहने वाले लोगों का मुख दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। साथ ही देवताओं का मुख भी दक्षिण की दिशा में नहीं रखना चाहिए।
चांदी से बने श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करवाएं और इस यंत्र को पूजा स्थल या फिर तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में पैसा टिकने लगेगा।
घर की बरकत पर भी कभी-कभी दूसरों की नजर लग जाती हैं। ऐसे में प्रतिदिन सुबह और शाम को घर के मंदिर में दीपक जलाने व आरती करने से घर में समृद्धि बनी रहती हैं।
काली हल्दी की गांठ को अच्छे मुहूर्त में घर की तिजोरी में रखने से आपके पैसों और व्यापार पर लगी हुई नजर दूरी होगी। ऐसा करने से धन की बरकत होने लगेगी।
घर में लक्ष्मी के वास के लिए नियमित पूजा पाठ करना चाहिए। साथ ही साल में कम से कम एक बार रामायण भी करवाना चाहिए।