हमारे आपके बीच ऐसे कई लोग होते हैं, जिनका कभी-कभी खांसते समय पेशाब लीक हो जाता है। पेशाब लीक होना कोई आम बात नहीं है।
पेशाब लीक होने की समस्या को मामूली नहीं समझना चाहिए, क्योंकि यह समस्या किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है।
अगर किसी का पेशाब लीक खांसते या व्यायाम करते समय निकलता है, तो यह यूरिन इंफेक्शन के संकेत का लक्षण हो सकता है।
गलत खानपान के कारण कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो जाती है। कॉन्स्टिपेशन होने से ब्लैडर एरिया की मांसपेशियां ज्यादा कमजोर हो जाती है, जिसे पेशाब लीक हो सकता है।
पेशाब का लीक होना डायबिटीज की समस्या का संकेत माना जाता है। डायबिटीज के कारण कई बार लोगों में यह लक्षण दिखाई देता है।
खांसते समय पेशाब तनाव के कारण भी हो सकता है। इसका मतलब होता है कि आप क्षमता से ज्यादा तनाव ले रहे हैं।
अगर आपको खांसते समय पेशाब बार-बार निकल रहा है, तो नजदीकी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए, ताकि समस्या का इलाज हो सके।
इन 4 समस्याओं का संकेत खांसते समय पेशाब होना माना जाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ