पौधों को हरा-भरा रखने के लिए इस तरह करें हींग का इस्तेमाल


By Ekta Sharma09, Jun 2023 06:22 PMnaidunia.com

गार्डनिंग टिप्स

घर का गार्डन हरा-भरा काफी अच्छा लगता है। कुछ लोगों के फेवरेट टाइम होता है, जब वे अपने पसंदीदा पेड़-पौधों की देखरेख में खुद को व्यस्त रखते हैं।

घर में लगे पौधे

कई लोगों को अपने घर में लगे पेड़-पौधों से काफी प्यार होता है, वे अपने पौधों की केयर के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।

पौधों की देखभाल

लेकिन कई बार काफी मेहनत के बाद भी पेड़-पौधे सूखने लगते हैं। समय पर पानी देना और धूप दिखाने के अलावा पौधों को कीड़े- मकोड़े से बचाने के लिए बराबर खाद देने की भी आवश्यकता पड़ती है।

हींग का इस्तेमाल

पेड़-पौधों को पोषण मिले, इसके लिए आप 1 चम्मच हींग और 1 गिलास छाछ को मिक्स कर घोल तैयार करें। अब इस मिश्रण को जड़ों के पास छिड़काव करें। ऐसा रोजाना नहीं बल्कि हफ्ते में एक बार करें।

कीटनाशक स्प्रे

पेड़ों में छिपे कीड़े-मकोड़े उन्हें अंदर से खाने लगते हैं। इसके लिए आप हींग से कीटनाशक स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें आधा चम्मच हींग मिक्स कर दें।

इस तरह करें छिड़काव

अब दोनों चीजों को अच्छी तरह घुलने दें, इसके लिए इसे ऐसे ही आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में भड़कर पेड़-पौधों में छिड़काव करें।

लिक्विड फर्टिलाइजर

हींग लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह भी काम करता है। इसके इस्तेमाल के बाद खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप आधी बाल्टी पानी में 1 बाउल चाय पत्ती और उसके साथ आधी छोटी चम्मच हींग मिक्स कर दें।

इस तरह करें इस्तेमाल

अब इस पानी में सभी इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह मिक्स हो जाए इसके लिए इसे 1 हफ्ते के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 1 हफ्ते बाद 1 छोटी ग्लास की मदद से सभी पेड़-पौधों में इस लिक्विड फर्टिलाइजर को डाल दें।

खट्टी डकार से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय