एल्युमिनियम फॉयल पेपर में गर्म खाना पैक करने से पेपर पिघलने लगता है और यह खाने में मिल जाता है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक करने या फॉयल में खाना पकाने से डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना खाने से आप अलमाइजर का भी शिकार हो सकते हैं। इस बीमारी में लोग चीजें भूलने लगते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रखा खाना खाने से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या भी बढ़ सकती है।
खाने में रोजाना एल्युमिनियम के इस्तेमाल से न सिर्फ हड्डियों का विकास रुक जाता है, बल्कि किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल हानिकारक सूक्ष्म जीवों को बढ़ावा देता है, जिससे खाने में संक्रामक जीवों का विकास होने लगता है।
एल्युमिनियम फॉयल के इस्तेमाल से शरीर में हानिकारक तत्व एकत्र हो जाते हैं। इससे अस्थमा, लिवर की समस्या और इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है।
खाने को गर्म और ताजा बनाए रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल की जगह एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।