हेल्दी हेयर्स के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं।
प्याज का करें इस्तेमाल
अक्सर बालों की खूबसूरती कम होने लगती है। अगर आप भी अपने बालों की प्राकृतिक सुंदरता वापस पाना चाहते हैं, तो प्याज इसके लिए आपके काफी काम आ सकता है।
प्याज और शहद
बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्याज और शहद का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। दो घंटे बाद पानी से अपने बाल धो लें।
प्याज और नींबू का रस
प्याज और नींबू का रस भी बालों के लिए काफी कारगर है। एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
प्याज और ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल भी हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद है। प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाकर दो घंटे से लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ समय बाद पानी से बालों को वॉश कर लें।
प्याज और टी ट्री
प्याज और टी ट्री का हेयर मास्क भी बालों के लिए फायदेमंद है। प्याज के रस में नारियल तेल और 5 बूंद टी ट्री ऑयल मिला लें। इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।
प्याज और अंडा
अंडा भी हमारे बालों के लिए काफी गुणकारी है। अंडे और प्याज को मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है। अंडे में प्याज का रस अच्छी तरह मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें।