सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है लेकिन जो लोग जिम जाते हैं या स्पोर्ट्स में एक्टिव होते हैं उन्हें प्रोटीन बेस्ड डाइट फॉलो करनी पड़ती है।
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो प्रोटीन के कई सोर्स हैं जिनसे आसानी से शरीर को प्रोटीन मिल सकता है। लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए ये परेशानी होती है।
जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके मन में अक्सर ये सवाल आता है कि ज्यादा प्रोटीन के लिए क्या खाएं। आज हम आपको उन सस्ती वेजिटेरियन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है।
कद्दू के बीजों में प्रोटीन के साथ फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर कद्दू के बीजों को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
शाकाहारी लोगों को सोयाबीन से प्रोटीन मिल सकता है। सोया मिल्क से बनने वाला टोफू आसानी से बाजार में मिल जाता है। जिम जाने वाले लोगों को अपनी डाइट में टोफू को शामिल करना चाहिए।
दालें और बीन्स भारत में लगभग हर घर में खाने में दाल, राजमा, चने और छोले जरूर बनते हैं। शाकाहारी लोगों को प्रोटीन से भरपूर दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। 100 ग्राम चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
प्रोटीन से भरपूर छोले का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता रहा है, जिसमें काबुली चने की सब्जी, हम्मस और चने का सूप शामिल है।