छोटी-सी दिखने वाली लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
लहसुन के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज, कैंसर से बचाव, और त्वचा से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है। यदि आप रोज सुबह दो लहसुन की कली खाते हैं, तो ये सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।
लहसुन का सेवन शरीर की प्रकृति के अनुसार करना चाहिए, ताकि इसके फायदे मिल सके। आज हम इस लेख में जानेंगे कि शरीर की प्रकृति के अनुसार लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए।
इन लोगों को कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों को उसे घी में भूनकर खाना चाहिए। ये लोग सर्दियों में 3-4 कलियां और गर्मियों में 2 कलियों का सेवन कर सकते हैं।
कफ और छाती के बलगम को साफ करने के लिए कच्चे लहसुन की दो कलियां शहद के साथ रोजाना खाली पेट खाना चाहिए। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
अगर आपके भी घुटने में दर्द रहता है और मांसपेशियों में अकड़न रहती है, तो कच्चा लहसुन आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसके लिए मेथी दानों के साथ कच्चा लहसुन खाने से फायदा मिलता है।
अगर आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो कच्चे लहसुन को खाएं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण सर्दी-जुकाम में राहत दिलाते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, आप इसके लिए विशेषज्ञों से सलाह लें सकते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunai.com