हमारे आसपास ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। इन्हीं पौधों में से एक शारदुनिका भी है। इसके पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।
शारदुनिका को मधुनाशिनी और गुरमार के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्तों में रेजिन, क्लोरोफिल, टार्टरिक एसिड, ब्यूटिरिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना इसके पत्तों को चबाने से कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं।
डायबिटीज के पत्ते शुगर मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। इसके पत्तों को चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
शारदुनिका के पत्तों के सेवन से दाद खाज खुजली की समस्या में राहत मिलती है।
शारदुनिका के पत्तों के सेवन से सूजन और जलन की समस्या को कम किया जा सकता है।
शारदुनिका के पत्तों को चबाने से अल्सर की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
शारदुनिका के पत्तों को चबाने से चेहरे पर निखार लाने में मदद मिलती है। इसके औषधीय गुण चेहरे से पिंपल्स को कम करते हैं।
शारदुनिका के पत्ते इन बीमारियों में काम आते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com