वैशाख 2023 : जानें वैशाख मास में क्‍या करें, क्‍या न करें


By Dheeraj Bajpai2023-04-07, 15:25 ISTnaidunia.com

सवेरे करें स्नान

सवेरे स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य-भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन, ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं |

इनका त्याग करना चाहिए

वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना।

सत्तू दान करने का लाभ

ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है।

वैशाख में गृह प्रवेश

वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।

देव प्रतिष्ठा के लिये मास शुभ

देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। पौधारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है |

जलदान का महत्‍व

सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है।

प्याऊ लगवाने वाला विष्णुलोक में जाता

जो वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है।

इनसे देवता हो जाते संतुष्ट

प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया।

वैशाख मास में दान करें

वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए।

विष्णुप्रिय वैशाख में पादुका दान करें

विष्णुप्रिय वैशाख में जो पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक को प्राप्त कर लेता है

अन्नदान तत्काल तृप्त करने वाला

अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है। इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है।

नई नई टिप्स पढ़ने के लिये कीजिए फालो

हर रोज नई नई टिप्स पढ़ने के लिये naidunia.com को फालो कीजिए।

खूबसूरती के साथ बोल्डनेस में टाॅप पर आती हैं ये साउथ एक्ट्रेस