फरवरी का महीना आते ही हर तरफ वैलेंटाइन डे की चर्चा शुरू हो जाती है। प्यार करने वाले वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को खुश करने की तमाम कोशिशें करते हैं।
सिंगल लोग वैलेंटाइन डे पर अक्सर उदास हो जाते हैं, लेकिन ऐसा करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें और हमेशा खुश रहें।
क्रश को प्रपोज करने के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बिल्कुल सही होता है। खैर, कुछ लोगों का प्रपोजल इस दिन भी रिजेक्ट हो जाता है।
वैलेंटाइन डे वीक में ब्रेकअप या दिल टूटने की स्थिति में खुद को संभालना चाहिए। किसी के जाने का पछतावा करने से बेहतर है कि अगले रिश्ते के लिए खुद को तैयार करें।
किसी के साथ प्यार करने से पहले खुद की भावनाओं को समझना जरूरी होता है। अकेले होने की स्थिति में थोड़ा समय खुद पर जरूर खर्च करें।
ब्रेकअप होने के बाद हर किसी को लगता है कि अब वह किसी से भी प्यार नहीं कर पाएगा। हालांकि, इंसान को सबसे पहले खुद से प्यार करना चाहिए।
अगर वैलेंटाइन सीजन में आपको एक्स पार्टनर की याद आती है तो अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आप कुछ समय के लिए उन यादों से खुद को बचा पाएंगे।
कहा जाता है कि जिंदगी में कुछ भी स्थिर नहीं होता है। ऐसे में आपको आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए और बुरी यादों को पीछे ही छोड़ देना ही सही रहता है।