प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी।
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चली थी। इसे 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी।
दूसरी वंदे भारत ट्रेन का रूट दिल्ली से कटड़ा के बीच है।
पीएम मोदी ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, जो मुंबई से अहमदाबाद के बीच चल रही है।
चौथी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और अम्ब अन्दौरा के बीच शुरू की गई है।
11 नवंबर 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह मैसूर और चेन्नई के बीच चलती है।
रेल मंत्रालय ने अगस्त 2023 तक कम से कम 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है।
महज 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, अधिकतम गति 180 KM/H. ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड, हर डिब्बे में 32 इंच की स्कीन, हर बोगी में साइड रिक्लाइनर सीट, 180 डिग्री घूमने वाली सीट।