घर बनवाते समय में आपको हर चीज का ध्यान रखना होता हैं। ऐसे में घर का मुख्य द्वार किस रंग का होना चाहिए ये आपको पता हैं।
घर के मुख्य दरवाजों से सकारात्मकता घर में प्रवेश करती हैं। जरूरी हैं कि मेन गेट के डेकोरेशन के साथ-साथ मुख्य द्वार के रंग का भी ध्यान रखना चाहिए।
घर का मुख्य बॉउंड्री वॉल पर मेन गेट लगा रहें और आपका घर उत्तरमुखी हैं तो मुख्य द्वार पर नीला रंग लगाना चाहिए। ब्लू कलर के अलावा आप हरा रंग और हल्का येलो कलर भी लगा सकते हैं।
घर का मुख्य द्वार पूर्वमुखी दिशा में हैं तो हल्का पीला या हल्का हरा रंग का प्रयोग कर सकते हैं। पूर्व दिशा में येलो कलर का रंग लगाना भी अच्छा होता हैं।
दक्षिणमुखी दिशा में मुख्य द्वार होने पर गहरा पीला, ऑरेंज कलर, मैरून और लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों का दक्षिणमुखी दिशा में इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
पश्चिममुखी दिशा में घर का गेट हो तो मुख्य द्वार पर मैटेलिक कलर्स लगाना चाहिए। मार्केट में सिल्वर और गोल्डन कलर का पेंट भी आप लगा सकते हैं।
ब्लैक कलर का पेंट लगाना चाहते हैं तो पश्चिममुखी भवन के लोहे के गेट पर लगा सकते हैं। उत्तर-पश्चिम कोने के गेट में भी आप इस कलर को लगा सकते हैं।
घर में अगर आप सुख शांति चाहते हैं तो वास्तु टिप्स का खास ध्यान रखें। घर के मुख्य द्वार पर पेंट करवाते वक्त इन चीजों का जरूर ध्यान रखें। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।