होली के त्योहार पर अपने घर में चीनी सिक्के लाएं और इन सिक्कों को लाल धागे में बांधकर अपने दरवाजे के हैंडल पर लटकाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
होली के अवसर पर अपने घर में बांस का पौधा लगाएं। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा घर में खुशियां आती है। इससे घर आर्थिक रूप से संपन्न रहता है।
होली पर अपने घर में पिरामिड ला सकते हैं. इसे घर या ऑफिस में रखने से व्यापार में लाभ मिलता है।
यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो आप होली पर अपने घर में वास्तु देवता की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर से वास्तु दोष चला जाएगा।
होली के त्योहार पर आप पंच धातुओं से बने कछुआ को घर पर ला सकते हैं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा होती है।
होली के त्योहार पर घर में ड्रैगन की मूर्ति लगा सकते हैं। इससे घर को बुरी नजर नहीं लगती है और घर सुरक्षित रहता है। ऐसा करने से घर के सभी लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
होली के त्योहार पर हम सभी के घर पर गाय को चारा खिलाया जाता है। ऐसा करना शुभ होता है इससे देवी -देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. इसलिए ऐसा करना चाहिए।