शमी के पौधे की यदि विधि पूर्वक पूजा की जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। घर में शमी का पौधा लगाने से शनि ग्रह मजबूत होता है और शनि की बुरी नजर घर पर नहीं पड़ती।
शमी का पौधा घर में लगाने से शनिदेव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इसे भगवान शिव का प्रिय पौधा भी माना गया है। ये धन को अपनी ओर खींचता है।
शनिवार के दिन इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर से बाहर निकलते हुए दाईं तरफ लगाना चाहिए। इसे दक्षिण, पूर्व या फिर ईशान कोण में लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे के घर में हरा-भरा रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। अगर पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
पौधा लगाते समय गमले में साफ मिट्टी का ही प्रयोग करें। नियमित रूप से शाम के समय शमी के पौधे के पास घी का दीपक लगाएं।