कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए और धन प्राप्ति के लिए वास्तु टिप्स बेहद मददगार साबित होंगे। आइए जानते हैं धन लाभ और कर्ज से जुड़े वास्तु के बारे में।
कई बार घर में वास्तु दोष होने के चलते भी घरवालों की तरक्की रुक जाती है। लेकिन आप छोटे छोटे टिप्स का पालन करके भी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक कर सकते है।
धार्मिक शास्त्रों में कुबेर जी को धन का देवता माना गया है। घर में उत्तर दिशा में कुबेर भगवान की तस्वीर लगाने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के कई फायदे बताए गए है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-दौलत, सुख- समृद्धि और बढ़ोतरी होती है।
मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने की सही दिशा उत्तर की दिशा मानी गई हैं। इस दिशा में इसे लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
उत्तर दिशा को धन की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इसी दिशा में घर की तिजोरी होनी चाहिए और तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
अगर लगातार कर्ज चुकाने के बावजूद भी आपका कर्ज खत्म नहीं हो रहा है तो अगली बार इस काम को करने के लिए मंगलवार का दिन चुनें।
मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन कर्ज चुकाने से जातक से कर्ज का बोझ उतरने लगता है।