आज के समय में हर कोई सुखी वैवाहिक जीवन चाहता है। अकसर लोग इसके लिए भी कई उपायों को अपनाते हैं, लेकिन घर में कुछ चीजों के बदलाव करने से वैवाहिक जीवन सुखी बन सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शादी-शुदा जोड़ों को अपने कमरे में आईना कभी भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करते हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है और रिश्ते में उथल-पुथल भी होने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, सोते समय सिरहाने के पास बर्तन नहीं रखनी चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो इससे संबंधों में तनाव बना रहता है और मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शादी-शुदा जोड़ों को अपने कमरे में देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। उन्हें अपने पैरो की ओर बहते पानी की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपसी प्रेम बना रहता है।
वास्तु के अनुसार हमेशा बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ ही रखें। इससे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है और पति- पत्नी के बीच लड़ाईयां भी कम होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार वैवाहिक जीवन को खुशहाल और तनाव मुक्त बनाने के लिए अपने कमरे में खुशबूदार पौधे लगा सकते हैं। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
घर में मनी प्लांट को लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है और इस बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है।
इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM