अगर आपके जीवन में पितृ दोष के प्रभाव दिखते हैं, तो इससे आपके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक और सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में सफेद चावल के इन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब आपके पूर्वज की आत्मा अशांत होती है या उन्हें शांति नहीं मिलती, तो इसे पितृ दोष कहा जाता है।
हर अमावस्या के दिन सफेद चावल को दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे अर्पित करने से पितरों की आत्मा को शांति मिल सकती है।
माना जाता है कि हर शनिवार या अमावस्या के दिन सफेद चावल को पानी में बहाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, जिससे पितृ दोष खत्म हो सकता है।
माना जाता है कि हर शनिवार के दिन गाय को सफेद चावल खिलाने से पूर्वज प्रसन्न हो सकते हैं। जिससे आपके परिवार में चल रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
पितरों को श्राद्ध में सफेद चावल का खीर बनाकर भोग लगाने और गरीबों को खिलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद मिल सकता है।
पितरों को चावल अर्पित करते समय ध्यान रखना चाहिए कि चावल टूटा ना हो। साथ ही, हमेशा साफ चावल का इस्तेमाल करें।
अगर आप सफेद चावल के इन उपायों को करते हैं, तो इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com