हर व्यक्ति अपने घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशहाल रखना चाहता है लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों पर घर में क्लेश होने से मानसिक तनाव बढ़ जाता है।
मानसिक तनाव के कारण तरक्की में बाधा, आर्थिक तंगी जैसी कुछ समस्याएं परेशान करने लगती है। ऐसे में 5 तरह के सफेद फूलों के सरल उपाय जरूर करना चाहिए -
घर में लगातार क्लेश हो रहा हो तो पूजा घर में सफेद फूलों को जरूर रखें। पारिवारिक रिश्तों में मिठास घुलती है और तनावपूर्ण माहौल भी जल्द ही खत्म हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन फूलों को पूजा घर में रखने से घर में सकारात्मकता का संचार बढ़ जाता है। अनंता के फूलों को ही गंधराज के फूल कहा जाता है।
कनेर के फूल को गृह क्लेश दूर करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। कनेर के फूल को पूजा घर में रखने से घर में शांति बनी रहती है और परिवार में तनाव नहीं होता है।
अपराजिता के फूल नीले रंग के होते हैं। सफेद अपराजिता का फूल पूजा घर में रखने से भगवान की कृपा मिलती है और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
पूजा घर में सफेद रंग का कमल रखा जाए तो वैभव, विद्या और भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। पति पत्नी के रिश्ते में मिठास घुलती है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
पूजा घर में लिली का फूल रखने से घर में शांति और आपसी प्रेम बढ़ता है। दैवीय ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है। पारिवारिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।