घर की इन जगहों पर लगाएंगे घड़ी तो जिंदगी-भर रहेंगे परेशान


By Sahil07, Apr 2024 04:11 PMnaidunia.com

घड़ी के लिए वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में घड़ी लगाने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इनका पालन न करने का बुरा असर सुख-समृद्धि पर पड़ता है।

इन जगहों पर न लगाएं घड़ी

घर की कुछ दिशाओं में घड़ी लगाने की मनाही होती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मेन गेट पर न लगाएं घड़ी

घर के मुख्य दरवाजे के पास भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

मानसिक परेशानियां रहेंगी

मेन गेट के पास घड़ी लगाने से घर के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, परिवार के लोगों के साथ झगड़ा भी हो सकता है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी

यदि आप घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, इस दिशा में घड़ी लगाने से दुर्भाग्य बढ़ जाता है।

बंद घड़ी लगाने की न करें

भूल घर की किसी भी दीवार पर बंद या टूटे शीशे की घड़ी लगाने से व्यक्ति को बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं घड़ी

घर के अंदर घड़ी लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिशा में घड़ी लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा लगातार बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने घड़ी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोते समय चांदी के सिक्के से 7 दिन तक करें 1 उपाय, खूब आएगा पैसा