पैसों की लिए आज ही घर लाएं कुछ शुभ चीजें


By Sahil02, Apr 2024 01:30 PMnaidunia.com

आर्थिक लाभ के उपाय

वास्तु शास्त्र में भी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से ही एक उपाय कुछ शुभ चीजों को घर में रखने का है।

घर में रखें ये चीजें

यदि आप घर के अंदर वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ शुभ चीजों को रखते हैं तो आर्थिक लाभ होगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

घर में श्रीफल रखें

मां लक्ष्मी को श्रीफल प्रिय होता है। यदि आप घर के अंदर इसे रखते हैं तो आपके ऊपर धन की देवी की कृपा बनी रहेगी।

गोमती चक्र

घर में गोमती चक्र रखने से सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके लिए आपको 11 गोमती चक्र को लपेटकर तिजोरी में रख देना चाहिए।

कमलगट्टे की माला

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको कमलगट्टे की माला को घर में रखना चाहिए। इस माला को घर में रखने से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं।

घर में कछुआ रखें

हिंदू धर्म में विष्णु का अवतार कछुए को माना जाता है। मान्यता है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।

पिरामिड रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता व पैसों में बरकत बनी रहती है। इसकी मदद से आय में वृद्धि भी होती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि वास्तु के मुताबिक किन चीजों को घर में रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के बाहर शमी का पेड़ लगाने से क्या होता है?