वास्तु शास्त्र में बेडरूम से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि बेडरूम में कुछ चीजों को गलत तरीके से रखना अशुभ होता है।
कमरे में काफी तरह का सामान रखा होता है, लेकिन उसकी दिशा का ध्यान न रखने पर घर की सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है।
जिब बेड पर आप रात को सोते हैं, उस बेड की दिशा सही होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है।
अगर आपके बेडरूम में शीशा लगा हुआ है तो ध्यान रखें कि उसकी परछाई सोते समय आपके शरीर पर बिल्कुल भी नहीं पड़नी चाहिए।
बेडरूम की रोशनी का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शयनकक्ष में हल्की रोशनी रहने से पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए। कमरे में गहरे रंग की दीवार होंगी तो जीवन में अशांति आ सकती है।
यदि बेडरूम से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो ये गलतियां वास्तु दोष पैदा कर सकती है। घर पर एक बार दोष लग जाता है तो व्यक्ति पूरे जीवन परेशान रहता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि बेडरूम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ