आमतौर पर लोगों की कुछ गलत आदतों की वजह से धन हानि का खतरा बढ़ जाता है। वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ चीजों का ध्यान रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के पास मौजूद चीजों को असर उसके जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों रूप में पड़ता है।
ज्यादातर लोग अपनी जेब और पर्स में चाबी, पैसे, आईडी जैसी चीजों को रखते हैं। आज बात कर रहे हैं कि किन चीजों को गलती से भी जेब में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को भूलकर भी जेब और पर्स में फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
जेब में कुछ लोग फटा हुआ पर्स रखते हैं, लेकिन वास्तु में ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। इसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
कुछ लोग जेब में दवाइयों को भी रखते हैं। हालांकि, जेब में दवाइयां रखना सही नहीं होता है। इसकी वजह से आपको नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है।
जेब में कभी भी भूलकर कटे हुए सिक्के नहीं रखने चाहिए। इस वजह से व्यक्ति को पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, आसपास नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।
व्यक्ति को कभी भी जेब में नकारात्मक तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसी तस्वीरें नेगेटिव एनर्जी पैदा करती हैं। इस वजह से ऐसी तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए।