हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता हैं। आइए जानते हैं पूजा में किस तेल का दीपक जलाना सबसे लाभकारी होता हैं।
लोग पूजा में कई प्रकार के दीपक जलाते है। कुछ लोग तिल के तेल, तो कुछ लोग पूजा में घी का दीपक जलाना पसंद करते हैं।
घर में पूजा के दौरान घी का दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। इसे जलाने से घर में सकारात्मकता आती हैं।
धन लाभ और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की दरिद्रता भी दूर होती हैं।
शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। इस तेल के दीपक को जलाने से आप शनि ग्रह के दोष से बचे हुए रहते है।
गाय का घी का दीपक देवताओं के दाई ओर रखना बेहद शुभ होता हैं। यह दीपक पूर्ण रूप से देवी-देवताओं को समर्पित होता हैं।
तिल के तेल का दीपक जलाने से भी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। मान्यता हैं कि इस दीये को देवताओं के बाई तरफ रखना चाहिए।
खास पूजा में अक्सर घी का दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से भगवान अति शीघ्र प्रसन्न होते है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।