सुबह उठते ही देखते हैं आईना, तो जानें इसके नुकसान


By Sahil23, Dec 2023 02:59 PMnaidunia.com

आईना देखना

सभी आईना जरूर देखते है। दरअसल, बाहर जाने से पहले हर कोई जानना चाहता है कि वह कैसे लग रहे हैं। शायद आपको नहीं पता होगा कि कुछ समय पर शीशा देखने की मनाही भी होती है।

सुबह न देखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि व्यक्ति को सुबह उठते ही कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। इनमें से एक आईना न देखना भी शामिल है।

शीशा देखने की आदत

कुछ लोगों को सुबह और शाम के समय आईना देखने की आदत होती है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो बेवजह शीशे के सामने जाकर खड़े हो जाते हैं।

उठते ही न देखें आईना

वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों की मानें तो सुबह के समय आपको शीशा देखने से बचना चाहिए। यदि आप उठते ही आईना देखते हैं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा

सुबह उठते समय हमारे शरीर में रातभर की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है। ऐसे में शीशा देखने से दिनभर आपके ऊपर नेगेटिव एनर्जी का असर रह सकता है।

संकटों का बढ़ना

वास्तु शास्त्र की मानें तो जो व्यक्ति सुबह उठने के बाद यह गलती करता है, उसे संकट घेर लेते हैं। इतना ही नहीं, ऐसा करने वाले व्यक्ति पूरी जिंदगी परेशान रहते हैं।

कब देखें आईना?

अब सवाल उठता है कि सुबह उठते ही शीशा नहीं देख सकते तो आखिर शीशा कब देखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह स्नान करने के बाद आप आईना देख सकते हैं।

परछाई भी न देखें

आईने के अलावा, सुबह के समय आपको अपनी या किसी दूसरे की परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। अगर आप इस बात को नजरअंदाज करते हैं तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रूठ गई हैं मां लक्ष्मी? इन उपायों से हो जाएंगी प्रसन्न