वास्तु शास्त्र में चीजों को शेयर करने से जुड़े नियम भी बताए गए हैं। माना जाता है कि अपनी कुछ चीजों को दूसरे व्यक्ति से देने पर दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इंसान रोजाना 5 ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें किसी के साथ भी शेयर करना अशुभ होता है। ऐसा करने का बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।
ऐसी मान्यता है कि किसी को भी अपनी घड़ी देने से आपका अच्छा समय उसके पास चला जएगा। वास्तु शास्त्र में भी इस गलती को न करने की सलाह दी गई है।
अक्सर लोग दोस्तों को जूते या चप्पल पहनने के लिए दे देते हैं। हालांकि, वास्तु में बताया गया है कि ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है।
वास्तु में किसी को अंगूठी न देने के बारे में भी बताया गया है। अगर आप अंगूठी को शेयर करके पहनेंगे तो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा बना रहेगा।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि परफ्यूम किसी को गिफ्ट में देने या शेयर करने से बचना चाहिए। इसका असर व्यक्ति के मूड पर देखने को मिल सकता है।
लोग अपने दोस्तों के साथ कपड़े बदलकर पहन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत माना जाता है। कपड़ों को बदलकर पहनने से व्यक्ति के ऊपर दुर्भाग्य हावी हो जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ