अक्सर लोग एक दूसरे की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ दूसरों की चीजों का प्रयोग करने की मनाही होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। चलिए फिर इन चीजों के बारे में जान लेते हैं।
पुरुष हो या फिर महिला सभी हाथ में घड़ी पहनते हैं। खैर, कभी भी किसी दूसरे की घड़ी को अपने हाथ की कलाई पर नहीं बांधना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप किसी दूसरे की घड़ी को कलाई पर बांधते हैं तो आप कई तरह के संकट में घिर सकते हैं।
अक्सर लोग एक दूसरे के रूमाल का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसकी असर आपके रिश्तों पर पड़ता है।
यदि आप किसी दूसरे के रूमाल को अपने पास रखते हैं तो रिश्तों में दरार आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने का तरीका है कि किसी अन्य के रूमाल का इस्तेमाल न करें।
वास्तु शास्त्र में दूसरों के कपड़े मांगकर पहनने की भी मनाही होती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
माना जाता है कि जब आप दूसरों के कपड़े पहनते हैं तो आपके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। इतना ही नहीं, आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में दूसरों की कुछ चीजों का इस्तेमाल करने सही नहीं माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ